Tuesday, August 19, 2025

मनहूसियत का वरदान

*हरिहरलाल की कथा – मनहूसियत का वरदान*

हरिहरलाल
एक साधारण नाम
एक असाधारण आदमी
जो सुबह उठते ही
समाचार बन जाता था।

जहाँ जाते,
वहाँ कुछ न कुछ बिगड़ जाता।

पंखा बंद हो जाता था,
बिजली चली जाती थी।
बेटी की सगाई टूट जाती थी,
कुत्ते भौंकने लगते थे—
बिना कारण,
बिना रुके।

लोग कहते—
यह अपशकुन है।
घर की छत से
कपड़े उड़ जाते थे
सिर्फ उसके आने पर।

हर बार
वह प्रयास करता था
साधारण बनने का।
एक सामान्य जीवन जीने का—
जहाँ चीजें काम करें,
लोग मुस्कुराएँ,
और दरवाज़े अपने आप बंद न हों।

लेकिन नहीं—
वह जहाँ था,
मनहूसियत वहीं थी।

एक दिन चौराहे पर
एक बाबा मिले।
सफेद दाढ़ी,
धूप की तरह शांत आँखें।

बोले—
“तू अलग है, बेटा,
तू संकट का स्रोत नहीं,
दूसरे संकटों की दवा है।
तेरे आने से
जो छुपा हुआ है,
वह उजागर हो जाता है।

हरिहरलाल ने पहली बार
अपने भीतर गर्व को महसूस किया—
थोड़ा अजीब था,
पर गर्व था।

अब वह विवाह में जाता है
बारिश तय मानी जाती है।
रेलवे उसे भेजता है
नई ट्रेनों के परीक्षण में—
जहाँ वह बैठा,
वहीं सिस्टम जवाब दे।

और सरकार ने भी
उसे नियुक्त किया है
“आपदा परीक्षण अधिकारी”।

अब लोग कहते हैं—
“जहाँ हरिहरलाल ठीक रहता है,
वहाँ देश सुरक्षित है।”

हरिहरलाल अब मुस्कराता है,
थोड़ा झिझकता है,
पर मन ही मन जानता है—

कि अपशकुन
शायद कोई दोष नहीं,
बल्कि वो आइना है
जिसमें छिपी हुई त्रुटियाँ
झलक जाती हैं।


      -देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

सांसे मलबे में दफन है

*साँसें मलबे में दफ़न हैं*

जहाँ गूँजती थी बच्चों की हँसी,
आज वहाँ पसरा है मूक शोक।
जहाँ खिलते थे अक्षर और अरमान,
आज वहाँ बिछा है मलबे का लोक।

प्रार्थना के स्वर अभी थमे नहीं थे,
कि छत भरभराकर गिरी 
और उसके नीचे
कई मासूम साँसें दम तोड़ गईं।

छत नहीं गिरी 
गिरी है हमारी विवेकहीन व्यवस्था।
वो सत्ता,
जो मंदिरों के शिखर चमकाती है,
पर स्कूलों की छतों को
मरम्मत के नाम पर फाइलों में सुला देती है।

गाँव की पुकार थी 
"छत जर्जर है!"
अफसर बोले — "प्रस्ताव भेजा है।"
पंचायत ने कहा — "अनुदान नहीं आया।"
सरकार बोली 
"हम संवेदनशील हैं..."
और तब तक
कई बच्चे माँ के आँचल से छूट चुके थे।

नेताओं के बच्चे विदेशों में पढ़ते हैं,
अफसरों के स्कूलों में डिजिटल क्लास हैं,
और गरीब का बच्चा?
भीगती दीवारों और टपकती छतों के नीचे
सपनों की शवयात्रा निकालता है।

शहरों के चौक चमकते हैं, 
महलों में जश्न सजते हैं,
और एक स्कूल की छत गिरने से
राम और रहमान दोनों मरते हैं।
ना मंदिर जागा, ना मस्जिद बोली,
ना कोई देवता आया, ना संविधान खोला गया।

ये कोई दुर्घटना नहीं 
ये विकास की विडंबना है।
ये हत्या है उस न्याय की
जिसे संविधान ने अधिकार कहा,
और सरकार ने
जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।

अब क्या होगा?
एक जाँच समिति बनेगी,
मंत्री आएगा, शोक जताएगा,
तस्वीरें खिंचेंगी,
और दो दिन बाद
कोई पूछेगा भी नहीं — "उन बच्चों के नाम क्या थे?"

लेकिन प्रश्न अब भी जीवित है 
कब तक गिरती रहेंगी छतें?
कब तक मलबे में दफ़न होंगे सपने?
कब तक हर मौत को
"दुर्भाग्य" कहकर टाल दिया जाएगा?

उठो भारत!
अब मौन नहीं 
प्रतिरोध चाहिए।
ये लड़ाई स्कूल की नहीं,
आनेवाली पीढ़ी की है।

अगर आज भी तुम सोए रहे,
तो अगली बार गिरनेवाली छत
तुम्हारे अपने घर की हो सकती है।

अब आँसू नहीं — अग्नि चाहिए,
अब मौन नहीं — उद्घोष चाहिए,
अब जाँच नहीं — न्याय चाहिए,
अब शोक नहीं — संकल्प चाहिए।

नियमों की ओट में जो हत्याएँ हो रही हैं,
उन्हें अब इतिहास में नहीं,
जनता की स्मृति में दर्ज होना होगा।

हर गिरती छत, हर दबती साँस,
हर टूटा सपना 
सिर्फ़ आँकड़ा नहीं,
इस लोकतंत्र पर लगा कलंक है।

याद रखो 
अगर आज तुमने आवाज़ नहीं उठाई,
तो कल जब तुम्हारा बच्चा
स्कूल के लिए निकलेगा,
तो तुम्हारी दुआ में
"शिक्षा" से पहले
"सुरक्षा" माँगनी पड़ेगी।

इसलिए अब फैसला तुम्हारा है 
या तो इस तंत्र की चुप्पी से समझौता करो,
या फिर इस चुप्पी को
अपने शब्दों से तोड़ डालो।

अब कविता नहीं 
क्रांति चाहिए।
अब सहानुभूति नहीं 
आंदोलन चाहिए।
अब प्रतीक्षा नहीं 
परिवर्तन चाहिए।

       -देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

Monday, July 14, 2025

मच्छर

एक मच्छर आया चुपचाप,
न कोई घोषणा, न कोई बिगुल।
सिर्फ़ एक भिनभिनाहट थी साथ,
और सम्राट का अभेद्य किला डोल गया धूल।

राज्य में तोपें थीं, सैनिक थे,
ड्रोन, डेटा, सैटेलाइट की घेराबंदी।
पर मच्छर ने बाँध तोड़ा,
सत्ता की नींद थी जिसकी बंदी।

मंत्री मौन, वैज्ञानिक स्तब्ध,
सभाएं स्थगित, योजनाएं स्थिर।
एक बूँद रक्त के पीछे,
चौकस व्यवस्था पड़ी अधीर।

जिसने चंद्र पर कदम रखा,
वो जल निकासी भूल गया।
जिसने आकाश बाँध लिया,
वो नाली में मुँह ढाँप कर रो गया।

कागज़ों में विकास बढ़ा था,
मगर ज़मीं पर मच्छर राज कर गया।
जिसे 'तथ्य' कहते थे नेता लोग,
उसे 'भय' ने लील लिया।

ओ मनुष्य! तू किसे जीतता है?
जब एक क्षुद्र जीव तेरी आत्मा को कंपा देता है।
तेरा विज्ञान, तेरा अभिमान,
सिर्फ़ भ्रम की एक परत निकला।

समय पूछता है तुझसे —
"तेरी सभ्यता की कीमत क्या है?"
जब एक मच्छर
तेरे 'विकास' को आईना दिखा देता है।

Thursday, July 10, 2025

वीरगति

*वीरगति प्राप्त योद्धा — अप्सरा विभाग में चयन हेतु प्रस्तुत*

रणभूमि में गिरा शरीर,
भाले से छलनी छाती।
कहते हैं — "वीरगति को प्राप्त हुआ",
जैसे मृत्यु कोई पदवी हो जाती।

स्वर्ग में बजा शंख,
घोष हुआ — “एक और आया है वीर!”
इन्द्रदेव ने पलकें खोलीं,
बोले — “अप्सराओं को सूचना दो धीर!”

अप्सराएँ आईं थाल सजाए,
परिधान में सौंदर्य लहराए।
एक बोली — “क्या बाँसुरी बजाता है?”
दूजी — “संवेदनाओं को समझ पाता है?”
तीसरी ने माथा सिकोड़ा 
“कहीं स्त्री को ‘स्वामिनी’ कहकर तो नहीं बुलाता है?”

योद्धा सकुचाया, 
संकोच में डूबा,कहा 
“मैंने तो बस युद्ध लड़ा था।
धर्म के नाम पर, 
झूठ के लिए भी मरा था।”

अप्सराएँ हँसीं 
“धर्म? कौन-सा? जो सोचने से रोके?”
“या वह, जो स्त्री को बस शोभा माने,
और घर को युद्ध का रणक्षेत्र बनाए?”

“यहाँ वीरता नहीं, विनम्रता चाहिए,”
“ना तलवार की धार, ना सिंह की दहाड़,”
“हमें चाहिए कोई जो पीड़ा पढ़ सके,
ना कि बस रक्त की भाषा समझे बार-बार।”

इन्द्र बोले 
“लेकिन यह वीर है!”
अप्सराएँ बोलीं 
“तो वीरों का शिविर खोलिए,
पति वहाँ से नहीं मिलते,
जहाँ आत्मा घायल हो 
और शरीर वीर कहलाता हो।”

फैसला हुआ 
योद्धा अपात्र।
स्वर्ग ने उसे पुनः पृथ्वी भेजा,
इस निर्देश के साथ 
“प्रेम सीखो, 
फिर वीरता की परीक्षा देना।”


         -देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

मनहूसियत

*हरिहरलाल की कथा – मनहूसियत का वरदान*

हरिहरलाल
एक साधारण नाम
एक असाधारण आदमी
जो सुबह उठते ही
समाचार बन जाता था।

जहाँ जाते,
वहाँ कुछ न कुछ बिगड़ जाता।

पंखा बंद हो जाता था,
बिजली चली जाती थी।
बेटी की सगाई टूट जाती थी,
कुत्ते भौंकने लगते थे—
बिना कारण,
बिना रुके।

लोग कहते—
यह अपशकुन है।
घर की छत से
कपड़े उड़ जाते थे
सिर्फ उसके आने पर।

हर बार
वह प्रयास करता था
साधारण बनने का।
एक सामान्य जीवन जीने का—
जहाँ चीजें काम करें,
लोग मुस्कुराएँ,
और दरवाज़े अपने आप बंद न हों।

लेकिन नहीं—
वह जहाँ था,
मनहूसियत वहीं थी।

एक दिन चौराहे पर
एक बाबा मिले।
सफेद दाढ़ी,
धूप की तरह शांत आँखें।

बोले—
“तू अलग है, बेटा,
तू संकट का स्रोत नहीं,
दूसरे संकटों की दवा है।
तेरे आने से
जो छुपा हुआ है,
वह उजागर हो जाता है।

हरिहरलाल ने पहली बार
अपने भीतर गर्व को महसूस किया—
थोड़ा अजीब था,
पर गर्व था।

अब वह विवाह में जाता है
बारिश तय मानी जाती है।
रेलवे उसे भेजता है
नई ट्रेनों के परीक्षण में—
जहाँ वह बैठा,
वहीं सिस्टम जवाब दे।

और सरकार ने भी
उसे नियुक्त किया है
“आपदा परीक्षण अधिकारी”।

अब लोग कहते हैं—
“जहाँ हरिहरलाल ठीक रहता है,
वहाँ देश सुरक्षित है।”

हरिहरलाल अब मुस्कराता है,
थोड़ा झिझकता है,
पर मन ही मन जानता है—

कि अपशकुन
शायद कोई दोष नहीं,
बल्कि वो आइना है
जिसमें छिपी हुई त्रुटियाँ
झलक जाती हैं।


      -देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

Tuesday, July 8, 2025

कोई भूखा न सोए

"कोई भूखा न सोए" — एक सरकारी संकल्प

रात के दो बजे,
सरकारी गाड़ी की तेज़ रौशनी
सपनों में डूबी फुटपाथ की ज़िंदगियों को
नींद से झकझोर देती है।

एक अफ़सर उतरता है –
आँखों में आदेश का जोश,
हाथ में फाइल,
और मन में सेवा भाव का दिखावा।

देखता है एक भिखारी,
कंबल में लिपटा, भूख से सिकुड़ा,
नींद में डूबा।

अफ़सर गरजता है:
"तू सो रहा है? और भूखा भी?"
भिखारी कराहता है –
"साहब, भूखा हूँ… पर सोने दे,
सपना देख रहा हूँ — पेट भरा है।"

अफ़सर गम्भीर होता है।
कहता है –
“ऊपर से सख़्त हुक्म है —
कोई भूखा न सोए।”
तो उठ जा…
भूखा रह, पर जाग!
रिपोर्ट में भूख मिट चुकी है।

फिर शुरू हुआ सरकारी उपचार:
भिखारी को लिटाया गया हिसाब-किताब के काग़ज़ों पर,
उसके आँसू पोंछे गए प्रेस विज्ञप्ति से,
और भूख को शांति मिली एक बैठक में।

पूरी रात जागता रहा अफ़सर,
भिखारी को भी जागते रखा।
तस्वीर खींची, समाचार भेजा –
“हमारी व्यवस्था प्रतिबद्ध है —
कोई भूखा न सोए।”

सुबह होते ही बयान जारी हुआ:
एक भिखारी को उठाया गया
कोई भूखा नहीं सोया
लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा
 तरक्की तेज़ रफ़्तार पर है

और वो भिखारी…?
अगली रात फिर उसी चौराहे पर था,
पर अब नींद में भी काँपता था –
कहीं फिर कोई न आ जाए
"भूख में मत सोना" का फरमान लेकर।

        -देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

Tuesday, January 8, 2019

अंध विश्वास

यूँ तो उन दिनों
आज वाले ग़म नही थे
फिर भी बहाने बाजी में
हम किसी से कम नही थे
जब भी स्कूल जाने का मन
नही होता था
पेट मे बड़े जोर का दर्द होता था
जिसे देख माँ घबरा जाती
और मैं स्कूल ना जाऊं इसलिए
बाबू जी से टकरा जाती
मैं अपनी सफलता पर
बहुत इतराता
दिन भर अपनी टोली
संग उत्सव मनाता
बाबू जी मेरी चाल
समझ तो जाते
पर मां के आगे
कुछ कर नही पाते।

एक बार की बात
कई बरस के बाद
हमारे गांव में
बाइस्कोप आया
जिसे देखने को
बच्चे बूढ़े
सबका मन ललचाया
पर बाइस्कोप देखने के समय
स्कूल की कक्षाएं चलती
जिसके कारण हम बच्चों की
दाल बिल्कुल नही गलती
पर मुझे भी बहानेबाजी के
नए प्रतिमान गढ़ना था
इस बार पेट दर्द के बजाय
मिर्गी का दौरा पड़ना था।
पर नाटक उम्मीद से ज्यादा
नाटकीय हो गया
मैं घुमड़ कर गिरा तो
चौखट से टकराया और
सच का बेहोश हो गया
माँ बाबू जी बहुत घबराए
गांव के लोग सब दौड़कर आये
कल्लू, रग्घू,बरखा, बबली,
नीलम,गौतम और बेला
घर के बाहर मेरे लग गया
अच्छा खासा मेला
किसी ने पानी के छीटें मारे
कोई बड़ी जोर से चिल्लाया
किसी ने पंखे से हवा दी
तो किसी ने पकड़ के हिलाया
अपना अपना अनुभव गाता
हर कोई नई जुगत लगाता
अश्रुधार में माँ  डूबी थी
बाबू जी का जी अकुलाता
व्यर्थ हुए जब सारे करतब
थमा कोलाहल प्रात हुई तब
चेतनता मुखरित हो आयी
मै जागा और ली अंगड़ाई।

फिर याद आया बाइस्कोप
अभिनेता का अभिनय खूब
आंख मूंदकर चिल्लाऊं
फिर एक दम से चुप हो जाऊं
सिर के बाल पकड़कर नोचूँ
पैर पटक कर धूल उड़ाऊँ
मैं अपने ही भरम में था
अभिनय मेरा चरम पे था
सहसा स्वर कानों में गूंजा
मुखिया जी का शब्द समूचा
सारा खेल बिगाड़ गया
अच्छा खासा जीत रहा था
कि एक दम से हार गया
सब लोगों का मन टटोल
मुखिया जी दिए मुँह खोल
जो यह बालक घबराया है
प्रेतों का इस पर साया है
ओझा बाबा के पास चलो
वरना पागल हो जाएगा
प्रेतों का तांडव दूर करो
बालक घायल हो जायेगा।
सबने हाँ में हाँ मिलाई
और फिर मेरी शामत आई।

भस्म रमाये औघड़ बाबा
खुद भूतों का लगता दादा
मेरी आँखों मे आंखे डाल
मंत्र पढ़े और करे सवाल
क्यों इसको तड़पाया है
बोल कहाँ से आया है
जाता है कि चप्पल से पीटू
या धरती पर रगड़ घसीटू
आंख खुली की खुली रह गई
भय से मेरी घिग्घी बंध गई
अपनी ताकत आजमाता है
तू मुझको आंख दिखाता है
बाबा ने चप्पल से पीटा
फिर धरती पर रगड़ घसीटा
आग जला कर भस्म उड़ाता
धुँआ उड़ा कर प्रेत भगाता
ठंडे पानी के छींटे मार
धोबी सा मुझे दिया पछाड़
बड़े दर्द से मैं चिल्लाया
मां की ओर उछल कर आया
फूट फूट कर रोया खूब
भाड़ में जाये बाइस्कोप
इक पल का न समय गंवाना
माँ मुझको स्कूल है जाना
मुदित हुई मां मुस्काई
आँचल में फिर मुझे छिपाई
बोली धन्यवाद मुखिया को
औघड़ बाबा को सुखिया को
भूत प्रेत को मात दिया
सबने दुख में साथ दिया।

कैसा भूत और कैसा प्रेत
सोच रहा मै मन ही मन मे
प्रगाढ़ हुआ मेरे नाटक से
अंध विश्वास वहां जन जन में।
सब मेरे ही कारण था
मैं प्रत्यक्ष उदाहरण था
इसी भांति अंध विश्वास फैलता
भूत प्रेत स्मृति में पलता।

चाँद टूट रहा है

चाँद टूट रहा है— और उसके विखंडन से उठी धूल आकाश की नहीं, पूरी पृथ्वी की साँसों में भर रही है। धरती अब ग्रह नहीं, एक थकी हुई देह है— जहाँ नदि...